जगदीप धनखड़ प्रोटोकॉल तोड़कर पहुंचे राष्ट्रपति भवन, अचानक सौंपा इस्तीफा।

SHARE:

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने तय संवैधानिक प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए अचानक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

इस मुलाकात की न तो कोई पूर्व सूचना दी गई थी और न ही यह नियमत: तय कार्यक्रम का हिस्सा थी। माना जा रहा है कि उपराष्ट्रपति ने यह फैसला पूरी तरह गोपनीय रखा और सीधे राष्ट्रपति भवन पहुंचकर त्यागपत्र सौंपा।

धनखड़ के इस कदम ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इतने उच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का प्रोटोकॉल से हटकर कार्य करना, किसी गंभीर राजनीतिक परिस्थिति की ओर संकेत करता है।

फिलहाल, उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से इस्तीफे के पीछे की वजहों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं, राष्ट्रपति भवन की ओर से भी अभी तक इस्तीफा स्वीकार किए जाने को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Comment