यूपी में बिजली संकट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

SHARE:

उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती से जनता की परेशानी बढ़ती देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से सुधारा जाए।

सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण के लिए रिकॉर्ड बजट उपलब्ध कराया है। ऐसे में संसाधनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन फिर भी यदि कटौती हो रही है तो यह लापरवाही मानी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि यदि स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नियमित और तय शेड्यूल के अनुसार होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों और जनता से मिलने वाली शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

सरकार का उद्देश्य प्रदेशवासियों को निर्बाध और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति देना है, और इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment