लखनऊ, 3 अगस्त 2025:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर राज्य के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। शनिवार को लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को स्वयं सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र सौंपे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा,
“हमारी सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पहले की सरकारों में जो अराजकता और भाई-भतीजावाद था, उसे हमने खत्म किया है। आज भर्ती पूरी पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर हो रही है।“
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही पुलिस विभाग में 30,000 नई भर्तियाँ शुरू करने जा रही है। इस घोषणा से राज्य भर में लाखों युवाओं के बीच एक बार फिर उम्मीद की किरण जगी है।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:
-
2024-25 की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 12,500 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
-
प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन, पारदर्शी और मेरिट-आधारित रही।
-
जल्द शुरू होंगी 30,000 नई भर्तियाँ, जिनमें कांस्टेबल, उपनिरीक्षक और तकनीकी स्टाफ शामिल हो सकते हैं।
-
सीएम योगी ने युवाओं से अनुशासन, सेवा भाव और ईमानदारी की अपेक्षा जताई।
आपको बता दें की राज्य के विभिन्न जिलों से आए चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में खुशी की लहर है। नियुक्ति पत्र पाने वाले कई अभ्यर्थियों ने कहा कि ये मौका उनके सपनों को साकार करने जैसा है।




