पीएम मोदी ने रक्षाबंधन पर देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

SHARE:

9 अगस्त 2025 | नई दिल्ली

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि “राखी का यह त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकजुटता, आपसी सहयोग और स्नेह को बढ़ावा देता है।”

प्रधानमंत्री ने आशा जताई कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौहार्द लेकर आए।

 इसी के साथ, पीएम मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि “9 अगस्त 1942 को शुरू हुआ भारत छोड़ो आंदोलन हमारे स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक अध्याय है, जिसने ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी थी। आज का दिन हमें अपने कर्तव्यों और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।”

Leave a Comment