राजस्थान में मेरठ जैसे ‘नीले ड्रम हत्याकांड’ की गूंज, युवक का शव प्लास्टिक ड्रम में मिला

SHARE:

जयपुर, 18 अगस्त 2025, उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए कुख्यात ‘नीले ड्रम हत्याकांड’ जैसी एक और सनसनीखेज वारदात राजस्थान में सामने आई है। अलवर जिले के खैरथल-तिजारा इलाके में रविवार को एक मकान की छत पर रखे नीले प्लास्टिक ड्रम से 35 वर्षीय युवक हंसराम का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंची।

 नीले ड्रम से फैली दुर्गंध ने खोला राज

स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान की छत से लगातार तेज दुर्गंध आ रही थी। जब पड़ोसियों ने जाकर छानबीन की, तो वहां रखे एक नीले प्लास्टिक ड्रम से दुर्गंध का स्रोत मिला। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जब पुलिस ने ड्रम का ढक्कन हटाया तो उसमें युवक का शव मिला, जो कई दिनों पुराना बताया जा रहा है।

 मेरठ के ‘मुस्कान कांड’ से मिलती-जुलती वारदात

यह घटना मेरठ में कुछ समय पहले हुए ‘नीले ड्रम कांड’ से मेल खाती है, जिसमें एक महिला मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी और उसका शव प्लास्टिक ड्रम में भर कर छिपा दिया था।

Leave a Comment