13.61 किमी लंबे नवनिर्मित मेट्रो नेटवर्क का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

SHARE:

कोलकाता, 22 अगस्त:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे के बाद पश्चिम बंगाल की ओर रुख करेंगे, जहां वह राज्य को बुनियादी ढांचे की कई बड़ी सौगातें देंगे। पीएम मोदी शाम करीब 4:15 बजे कोलकाता में 13.61 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित मेट्रो नेटवर्क का उद्घाटन करेंगे और खुद भी मेट्रो की सवारी कर आम यात्रियों से संवाद करेंगे।

 पीएम मोदी करेंगे मेट्रो की सवारी

प्रधानमंत्री कोलकाता में जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से जय हिंद बिमानबंदर (एयरपोर्ट) तक मेट्रो से यात्रा करेंगे और फिर उसी मार्ग से वापस लौटेंगे। यह मेट्रो रूट एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और यात्रियों के लिए यात्रा को और सुगम बनाएगा।

 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दो और मेट्रो रूट को हरी झंडी

इसके अलावा पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दो अन्य मेट्रो रूट —

  • सियालदह से एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा

  • बेलेघाटा से हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा
    का भी शुभारंभ करेंगे। इन परियोजनाओं से कोलकाता शहर में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को नई गति मिलेगी।

 सड़क अवसंरचना को भी मिलेगा बढ़ावा

बंगाल को सिर्फ मेट्रो ही नहीं, बल्कि सड़क नेटवर्क की भी सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 7.2 किलोमीटर लंबे छह-लेन एलिवेटेड कोना एक्सप्रेसवे की आधारशिला भी रखेंगे। यह एक्सप्रेसवे कोलकाता पोर्ट और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा।

Leave a Comment