राहुल गांधी की चुप्पी पर प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल; ‘एक ट्वीट तक नहीं किया’

SHARE:

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से बात कर उनके साहस की सराहना की

Reported by:- निखिल रस्तोगी 

नई दिल्ली: आज बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कथित चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। भंडारी ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने 9/11 टाइप टेरर अटैक को रोकने में अहम भूमिका निभाई और 170 से ज्यादा यात्रियों की जान बचाई। ऐसे समय में जब उनके साहस की देश-विदेश में सराहना हो रही है, राहुल गांधी की ओर से अब तक उनकी बहादुरी को लेकर एक ट्वीट तक नहीं आया।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि आज हर भारतीय को कैप्टन स्मित मच्छार के साहस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय पायलट के शौर्य की चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित मच्छार से बातचीत कर उनके साहस और सूझबूझ की सराहना की।

भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक हो गए और उन्होंने बताया कि उस कठिन परिस्थिति में वह हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे समय में जब देश कैप्टन स्मित के साहस की प्रशंसा कर रहा है, राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की यह चुप्पी महज संयोग नहीं, बल्कि “वोट बैंक की राजनीति” का परिणाम है। उन्होंने सवाल किया कि जिस भारतीय पायलट ने 9/11 टाइप टेरर अटैक को रोकने में अहम भूमिका निभाई और 170 से ज्यादा यात्रियों की जान बचाई, उसके साहस पर राहुल गांधी एक शब्द क्यों नहीं बोल रहे हैं।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी की सोशल मीडिया टाइमलाइन पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं आती हैं, लेकिन कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर अब तक कोई ट्वीट या वीडियो संदेश सामने नहीं आया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से आए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी की ओर से कैप्टन स्मित के लिए कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया।

भंडारी ने सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि जब भारतीय सैनिक आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हैं और देश का गौरव बढ़ाते हैं, तब भी राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर सवाल उठते रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि कैप्टन स्मित मच्छार के मामले में भी राहुल गांधी की चुप्पी के पीछे राजनीतिक और “वोट बैंक” के समीकरण हैं। भंडारी ने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या आतंकवाद के खिलाफ बोलने और एक भारतीय की बहादुरी की सराहना करने से पहले कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति देखती है?

Leave a Comment