भोजपुरी बेल्ट यानी बिहार के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में RJD को पारंपरिक मजबूत आधार माना जाता है। लेकिन पिछले कुछ महीनों में काराकाट (जहाँ CPI‑ML ने RJD और BJP दोनों को चौंका दिया) और अब सीवान में पीएम मोदी की सक्रियता ने एक बार फिर इस बेल्ट में BJP की रणनीतिक एंट्री को तेज कर दिया है। वही पीएम मोदी जी सिवान को बड़ी सौगात देने वाले है लगभग ₹5,736 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। आपको बता दे की इसका मकसद है RJD के गढ़ में विकास‑आधारित राजनीतिक संदेश को मजबूती से प्रसारित करना। BJP की योजना है कि वह इन इलाकों की सिर्फ लोकोत्सव (लोकसभा) नहीं, बल्कि विधानसभा सीटों में भी RJD से मुकाबला तेज करे।
* आरजेडी प्रवक्ता का आरोप है कि मोदी सरकार के 11 वर्ष के दौर में बेरोज़गारी और महंगाई बढ़ी, और BJP ‘झूठा प्रचार’ कर रही है।
* वहीं BJP कह रही है कि अब जब विकास की योजनाओं का वादा हो रहा है, तो मतदाताओं को इस मैसेज का असर दिखेगा।
* काराकाट में CPI‑ML की जीत ने RJD को चेताया, अब सिवान पर BJP की दांव लगाने की कोशिश, ये संकेत दे रहा है कि बीजेपी इन इलाकों में उसके मिशन को स्टार्ट से समेकित करना चाहती है।
भोजपुरी बेल्ट में सिर्फ वोट बैंक नहीं, बल्कि “विकास बनाम बेरोज़गारी” को लेकर अब गहराने वाली लड़ाई है। अगले चुनाव से पहले BJP सिवान और आसपास की सीटों को तोड़ने, जबकि आरजेडी अपनी पकड़ बनाए रखने में जुटा है।




