डीजल की जगह पानी भरने पर प्रशासन ने पेट्रोल पंप को किया सील, जांच के आदेश

SHARE:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियाँ उस समय ठप पड़ गईं जब उनमें डीजल की जगह पानी भर दिया गया। यह लापरवाही तब सामने आई जब सीएम का काफिला एक सरकारी दौरे पर निकला था। रास्ते में कई गाड़ियाँ एक-एक कर बंद होने लगीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

जांच के दौरान पता चला कि एक स्थानीय पेट्रोल पंप से गाड़ियों में डीजल की जगह गलती से पानी भर दिया गया था। इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल प्रभाव से पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है।

प्रशासन ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही पेट्रोल पंप के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि यह महज लापरवाही है या फिर किसी साजिश की भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

गनीमत रही कि इस घटना में मुख्यमंत्री की गाड़ी प्रभावित नहीं हुई और उनकी सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। फिलहाल, सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत प्रशासन ने दिए हैं। फिलहाल यह मामला प्रदेश में प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Leave a Comment