रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स बोले: स्मार्ट सिटी और मेट्रो प्रोजेक्ट से बढ़ रही प्रॉपर्टी वैल्यू।

SHARE:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जमीन के दामों ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। खास तौर पर जिन इलाकों से नई सड़कें और फ्लाईओवर निकले हैं, वहां प्रॉपर्टी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।लखनऊ के गोमती नगर, हजरतगंज, अलीगंज, और शहीद पथ के आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छू रही हैं। जानकारों की मानें तो नई सड़क परियोजनाओं और बेहतर कनेक्टिविटी ने रियल एस्टेट को नई ऊंचाई दी है।जहाँ सड़कों का विस्तार हुआ है, वहां की जमीन अब निवेशकों के लिए हॉटस्पॉट बन चुकी है। पहले जो जमीन 5 से 6 हजार रुपये प्रति वर्गफुट थी, वह अब 10 से 12 हजार तक पहुंच चुकी है।शहीद पथ, कुकरैल कॉरिडोर, आउटर रिंग रोड और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़े इलाकों में बूम देखा जा रहा है। इसके चलते आसपास के गांवों और आउटर लखनऊ में भी जमीन के रेट कई गुना बढ़ गए हैं।हमने जिस प्लॉट को दो साल पहले लिया था, उसकी कीमत अब लगभग दोगुनी हो गई है। आने वाले समय में ये दाम और भी ऊपर जा सकते हैं।सरकार की स्मार्ट सिटी योजना, मेट्रो विस्तार और इनफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से लखनऊ अब सिर्फ नवाबी शहर नहीं रहा, बल्कि एक उभरता हुआ मेट्रोपॉलिटन सेंटर बन गया है।तो अगर आप लखनऊ में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो ये सही वक्त हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे, ज्यादा कीमतों के साथ सही प्लानिंग और वैध दस्तावेजों की जांच करना बेहद ज़रूरी है।

Leave a Comment