हरिद्वार में गूंजा विकास का संकल्प, धामी ने किया बड़ी योजनाओं का शिलान्यास

SHARE:

उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने कार्यकाल के चार साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर हरिद्वार में ‘विकास संकल्प पर्व’ का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को 550 करोड़ रुपये की 107 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, उनमें सड़क निर्माण, पुल, स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल योजनाएं, सिंचाई, शिक्षा व अवस्थापना विकास से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कहा कि ये चार साल जनता की सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, महिला सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं।मुख्यमंत्री ने हर की पौड़ी पर गंगा आरती में भी भाग लिया और ‘नदी उत्सव’ के जरिए प्रदेशवासियों से गंगा और अन्य नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने की अपील की।

“हमारी सरकार का लक्ष्य है – भ्रष्टाचार मुक्त शासन, युवाओं को रोजगार, मातृशक्ति को सम्मान और राज्य को अग्रणी बनाना।”

धामी सरकार द्वारा अब तक लागू की गई प्रमुख योजनाओं में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), एंटी-पेपर लीक कानून, और भूमि अतिक्रमण हटाने की नीति को ऐतिहासिक बताया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में और तेज़ी से कदम उठाए जाएंगे।

हरिद्वार में ‘विकास संकल्प पर्व’ के जरिए ना सिर्फ बीते चार साल की उपलब्धियां गिनाई गईं, बल्कि राज्य के भविष्य के विकास की नींव भी रखी गई। अब देखना होगा कि धामी सरकार आने वाले वर्षों में इन वादों को कितना ज़मीन पर उतार पाती है।

Leave a Comment