उत्तराखंड की सियासत में एक नया इतिहास रचते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल के चार साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर हरिद्वार में “विकास संकल्प पर्व” का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने जनता के सामने सरकार की बड़ी उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।4 जुलाई 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले पुष्कर सिंह धामी ने 4 साल पूरे कर लिए हैं। यह पहला मौका है जब कोई बीजेपी मुख्यमंत्री लगातार 4 साल तक कुर्सी पर बना रहा। इस मौके को खास बनाते हुए मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में विकास संकल्प पर्व मनाया और 550 करोड़ रुपए की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
“ये चार साल सेवा, समर्पण और सुशासन के रहे हैं। हमने जो कहा, वो करके दिखाया। विकास हमारे लिए कोई विकल्प नहीं, संकल्प है।”
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में सरकार की बड़ी उपलब्धियों का ज़िक्र किया—
-
UCC कानून लागू कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना।
-
नकल विरोधी और धर्मांतरण रोकथाम कानून को सख्ती से लागू किया।
-
देहरादून से दिल्ली के बीच अब यात्रा सिर्फ 2.5 घंटे में हो रही है।
-
199 से अधिक दुर्गम गांवों को सड़कों से जोड़ा गया।
-
‘लखपति दीदी’ योजना से 1.6 लाख महिलाएं आत्मनिर्भर बनीं।
-
हल्द्वानी में राज्य की पहली खेल यूनिवर्सिटी और 23 खेल अकादमियों की स्थापना।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले सालों में उत्तराखंड को देश का पहला आध्यात्मिक, आर्थिक और वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा।2025 तक उत्तराखंड देश का सबसे तेज़ी से विकास करने वाला राज्य बनेगा। जो सपना प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाया है, उसे साकार करना ही हमारा संकल्प है।तो क्या पुष्कर सिंह धामी का ये रिपोर्ट कार्ड उन्हें उत्तराखंड की सियासत में और मजबूत बनाएगा? क्या ये विकास संकल्प, अगले चुनाव में भाजपा का ट्रंप कार्ड बनेगा? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।




