भारत के पड़ोसी देश काठमांडू में एक हाई-टेक फ्लाइट ड्रोन की टेस्टिंग भारी पड़ गई। टेस्टिंग के दौरान ड्रोन सीधे देश की संसद भवन पर जा गिरा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में एक प्रोफेसर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, यह ड्रोन एक विश्वविद्यालय और कुछ निजी इंजीनियरों की साझेदारी में तैयार किया गया था। इसका मकसद निगरानी और आपातकालीन सेवाओं में इस्तेमाल था, लेकिन टेस्टिंग में लापरवाही के कारण यह राजधानी के उच्च-सुरक्षा वाले इलाके में जा पहुंचा और संसद भवन पर आकर गिर गया।
घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और ड्रोन ऑपरेशन से जुड़े सभी लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें उस यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर और चार टेक्निकल स्टाफ शामिल हैं।
सरकार ने घटना को गंभीर सुरक्षा उल्लंघन माना है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।




