15 अगस्त 2025 का स्वतंत्रता दिवस इस बार बेहद खास और सुरक्षा के लिहाज से अभूतपूर्व होगा। हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला स्वतंत्रता दिवस है, ऐसे में केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।
दिल्ली के लाल किले पर इस बार विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पहली बार एंटी ड्रोन गन की तैनाती की गई है, जिससे किसी भी संभावित हवाई खतरे को तुरंत नाकाम किया जा सके। इसके साथ ही NSG कमांडो, दिल्ली पुलिस, स्पेशल ब्रांच और ड्रोन स्क्वॉड की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान समर्थित ड्रोन गतिविधियों और हथियारों की जब्ती को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। खुफिया एजेंसियों ने भी आतंकी संगठनों की संभावित साजिशों को लेकर अलर्ट जारी किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। उनके भाषण के दौरान तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। इस बीच राजधानी दिल्ली को नो-फ्लाइंग ज़ोन घोषित कर दिया गया है।




