भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन यह इस्तीफा सामने आया, और इसके पीछे बताई गई वजह “स्वास्थ्य कारण” रही। लेकिन विपक्ष इस दावे से संतुष्ट नहीं है। कांग्रेस समेत कई दलों ने इस फैसले को “चौंकाने वाला” और “राजनीतिक दबाव का नतीजा” बताया है।विपक्ष का यह भी कहना है कि धनखड़ ने बीते कुछ महीनों में राज्यसभा में अपेक्षाकृत संतुलित भूमिका निभाई थी। वे सरकार से असहमत सुर में भी नजर आए थे। ऐसे में उनके इस्तीफे को सामान्य स्वास्थ्य कारणों से जोड़ना विपक्ष को पच नहीं रहा।




