कारगिल विजय दिवस पर देशभर में श्रद्धांजलि समारोह

SHARE:

New Delhi: आज पूरे देश में कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ मनाई गई. 26 जुलाई को कारगिल युद्ध को 26 साल पूरे हो गए हैं.

इसी दिन भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर युद्ध में विजय मिली थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा: देश को अपने वीरों पर गर्व है. कारगिल का युद्ध भारत की वीरता और संकल्प का प्रतीक है.

यह अवसर हमें मां भारती के उन वीर सपूतों के अप्रतिम साहस और शौर्य का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. मातृभूमि के लिए मर-मिटने का उनका जज्बा हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा.

जय हिंद!

Leave a Comment