कंबोडिया-थाईलैंड बॉर्डर क्लैश: जानिए ताजा हालात और वजह

SHARE:

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहा सीमा विवाद अब एक खुले संघर्ष में बदल गया है।

यह संघर्ष उन सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहा है, जहां लंबे समय से ज़मीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद चला आ रहा है।

अब तक 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

50000 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

राहत कार्य और चिकित्सा सुविधाएं सीमित हैं।

कंबोडिया सरकार ने संयुक्त राष्ट्र और ASEAN से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने थाईलैंड से संघर्षविराम (ceasefire) की भी अपील की है।

थाईलैंड की सेना का कहना है कि उन्होंने सिर्फ आत्मरक्षा में कार्रवाई की है, और कंबोडिया की तरफ से पहले फायरिंग की गई थी। थाई सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना की संख्या बढ़ा दी है और सभी नागरिकों से सतर्क रहने को कहा गया है।

भारत, अमेरिका और चीन सहित कई देशों ने स्थिति पर चिंता जताई है।संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने दोनों देशों से शांति बनाए रखने और कूटनीतिक बातचीत शुरू करने का आग्रह किया है |

Leave a Comment