मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ राहत कार्यों के लिए बनाई ‘टीम-11’

SHARE:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों की प्रभावी निगरानी के लिए एक विशेष ‘टीम-11’ का गठन किया है। इस टीम में 11 मंत्रियों को शामिल किया गया है, जिन्हें राज्य के 12 बाढ़ प्रभावित जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सरकार की इस पहल का उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों को त्वरित राहत पहुँचाना और राहत शिविरों में सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राहत शिविरों में पीने का साफ पानी, भोजन, दवाइयाँ, शौचालय और साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा“प्रत्येक मंत्री को अपने-अपने ज़िम्मेदार जिलों में जाकर जमीनी हालात की निगरानी करनी होगी और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राहत कार्यों को गति देनी होगी।”
सरकार का कहना है कि राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री स्वयं भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें कर रहे हैं।

Leave a Comment