प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने कोई पाप किया तो उत्तर प्रदेश की धरती पर बनी मिसाइलें दुश्मन देश को तबाह कर देंगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा, “पाकिस्तान ने कोई पाप किया तो यूपी में बनी मिसाइलें दुश्मन देश को कर देंगी तबाह।” उन्होंने उत्तर प्रदेश में रक्षा उपकरणों और मिसाइलों के उत्पादन को भारत की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का मजबूत स्तंभ बताया।
मोदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में निर्मित ये आधुनिक हथियार देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इससे भारत की सैन्य ताकत और आत्मनिर्भरता को बल मिला है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है और देश लगातार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस सभा में देश के विकास, सुरक्षा और राष्ट्रवाद को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिए। वाराणसी में यह सभा 2024 के बाद प्रधानमंत्री की पहली बड़ी जनसभा मानी जा रही है।




