GST सुधार: आम जनता को मिलेगा टैक्स दरों के कम होने से बड़ा फायदा, खाने-पीने से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक होंगे सस्ते, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

SHARE:

22 सितंबर,पहले नवरात्र से लागू होंगे
दिल्ली,6 सितंबर। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व सांसद अनिल बलूनी ने आज बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए GST सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन सुधारों का सीधा लाभ 140 करोड़ भारतीयों तक पहुंचेगा और रोजमर्रा की जिंदगी में आम जनता को इसका असर दिखाई देगा।

रोटी, कपड़ा और मकान पर सीधी राहत

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ने रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी जरूरतों पर टैक्स दरें घटाई हैं। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं भी अब सस्ती होंगी। इससे न केवल शहरों में, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा— कारों की भी कीमतें होंगी कम,
हर व्यक्ति अपने संसाधन को अपग्रेड करना चाहता है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश के प्रत्येक नागरिक तक इसका सीधा लाभ पहुंचे और सबके जीवन में खुशहाली आए।”

डेढ़ साल की एक्सरसाइज का नतीजा, बाहरी दबाव से इंकार
पीएम मोदी कहते है रिफॉर्म, परफॉर्म एवं ट्रांसफॉर्म
प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह साफ किया गया कि GST सुधारों का संबंध किसी भी तरह के बाहरी दबाव से नहीं है। इस पर पिछले डेढ़ साल से लगातार काम चल रहा था और प्रधानमंत्री मोदी स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे।
सभी सेक्टर की फेडरेशंस और काउंसिल्स से चर्चा कर भरोसा दिलाया गया है कि सुधार का लाभ जन-जन तक पहुंचेगा। वित्त मंत्री भी इस प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं और यदि कहीं शिकायत मिली तो सरकार कार्रवाई करेगी।

मध्यम वर्ग और ग्रामीण परिवारों को राहत

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मध्यमवर्गीय परिवारों और आमजन को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा, ग्रामीण इलाकों को भी इसका पूरा फायदा होगा क्योंकि खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा की वस्तुएं अब सस्ती होंगी। उन्होंने दावा किया कि भारत में पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रोनिक मैन्युफैक्चरिंग बहुत बड़ा सेक्टर बनकर उभरा है 6 गुना उत्पादन और 8 गुना निर्यात बढ़ा है, यह सेक्टर अब साढ़े 11लाख करोड़ की इंडस्ट्री बन चुकी है 25 लाख लोग इसमें काम करते है, एक एक करके हर आइटम देश में बनाने लग गए है
और ये सुधार भारत को और अधिक आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाएंगे।
केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने यथासंभव स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर भी निवेदन किया l

पार्टी का जन-जन तक जानकारी पहुंचाने का रोडमैप

सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पार्टी संगठन ने पूरे देश में अभियान चलाने का निर्णय लिया है। प्रदेश, जिला और स्थानीय इकाइयों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे सभा और कार्यक्रमों के जरिए जनता तक जाकर GST सुधारों के फायदे समझाएं।

पहले शारदीय नवरात्र से लागू होंगे सुधार

सरकार ने घोषणा की है कि 22 सितंबर, जो इस बार नवरात्रि का पहला दिन है, से ये सुधार लागू होंगे। इसे सरकार ने आम जनता के लिए बड़ा आर्थिक सुधार करार दिया है।

सरकार का दावा है कि इन कदमों से आम लोगों का जीवन आसान होगा, खपत बढ़ेगी और देश और अधिक खुशहाल और समृद्धशाली बनेगा।

Reported by:- निखिल रस्तोगी

Leave a Comment