त्योहारों पर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: रामलीला समितियों और दुर्गा पंडालों को मिलेगी 1200 यूनिट फ्री बिजली

SHARE:

नई दिल्ली, 6 सितंबर। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राजधानी के त्योहारों को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांवड़ कैंपों में दिल्ली सरकार की ओर से समितियों को सहायता दी गई थी, उसी तर्ज पर अब सभी रामलीला समितियों को भी 1200 यूनिट मुफ्त बिजली उपहार के रूप में दी जाएगी। इस बिजली के कनेक्शन के लिए मीटर के सिर्फ़ 25% ही शुल्क देना होगा l

साथ ही, सफाई, सुरक्षा, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ विभाग की भी टीमें उपस्थित रहेंगी, पर्याप्त व्यवस्था होगी, रोज़ाना फॉगिंग भी होगी,
सभी NOC सिंगल विंडो से मिलेंगी, जिससे आयोजकों को कहीं भटकना ना पड़े और किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े l

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह सुविधा सिर्फ रामलीला समितियों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि दिल्ली के सभी दुर्गा पंडालों के लिए भी लागू होगी। उन्होंने कहा, “हमने एक समिति का गठन किया है, जो किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत हमें सूचित करेगी। इस बार दिल्ली की दीवाली बेहतरीन होगी।”
मुख्यमंत्री ने कहा पीएम मोदी जी की जीएसटी स्कीम के कारण और हमारी दिल्ली सरकार की इस सहायता से दिल्ली में प्रभु रामजी के आगमन की भरपूर तैयारियां की जाएंगी l
प्रभु राम के इस त्यौहार से दिल्ली की रोशनी और भी जगमग हो होंगी
त्योहारों के दौरान बिजली के खर्च से समितियों को राहत देने के इस कदम को धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के आयोजकों ने सराहा है। सरकार का मानना है कि इससे राजधानी में उत्सव का माहौल और ज्यादा भव्य व सुरक्षित बनेगा।

Reported by:- निखिल रस्तोगी

Leave a Comment