नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कल 6 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी।
राज्य में इस बार दो चरणों में मतदान होगा —
पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
243 विधानसभा सीटों वाले बिहार में 203 सामान्य, 38 अनुसूचित जाति (SC) और 2 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीटें हैं।
पहले चरण में 121 सीटों, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर चुनाव होंगे।

नामांकन प्रक्रिया:
पहले चरण की अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी।
नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर
नाम वापसी: 20 अक्टूबर
दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी।
नामांकन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर

दो दिवसीय बिहार दौरे के बाद ऐलान:
चुनाव आयोग ने हाल ही में शनिवार,रविवार, को बिहार का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। आयोग ने जिला और राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की और मतदान सूची के शुद्धिकरण में लगे अधिकारियों और BLO के कार्य की सराहना की।
चुनावी घोषणा की प्रमुख बातें:
इस बार दोनों चरण वर्किंग डे (गुरुवार 6 नवंबर और मंगलवार 11 नवंबर) को रखे गए हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है
छुट्टी या वीकेंड के दिन मतदान होने से पोलिंग प्रतिशत ना घंटे और ज्यादा से ज्यादा लोग अपना वोट दे सके l इसको ऐसे भी देखा जा रहा है।
बूथ पर मोबाइल रखने की सुविधा दी जाएगी, ताकि मतदाताओं को असुविधा न हो।
हर मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे, जिससे लंबी कतारों और इंतज़ार से राहत मिलेगी।
पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव का भरोसा:
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी चरणों में नि:पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।
राजनीतिक सरगर्मी तेज:
चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक तापमान चढ़ गया है।
सत्ताधारी दलों से लेकर विपक्षी गठबंधन तक — सभी ने अपने प्रचार अभियान और रणनीतियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
जल्द ही सभी दल अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे।
लोकआस्था के पर्व छठ के साथ बिहार में चुनावी सरगर्मी चरम पर होगी।
Reported by: निखिल रस्तोगी




