गोरियाकोठी (सिवान)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज गोरियाकोठी विधानसभा में पूर्व विधायक स्वर्गीय भूमेंद्र नारायण सिंह बाबू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ जनसभा की शुरुआत की।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा एनडीए प्रत्याशी श्री देवेशकांत सिंह भी उपस्थित रहे। सभा स्थल पर जनता का भारी उत्साह देखने को मिला।
एनडीए की जीत तय — केशव प्रसाद मौर्य…
सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “गोरियाकोठी विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी श्री देवेशकांत सिंह की जीत निश्चित है। महागठबंधन ने अपनी हार पहले ही स्वीकार कर ली है। एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।”
उन्होंने कहा कि यह धरा त्याग, तपस्या और संघर्ष की भूमि है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम छू रहा है। “ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद की कमर तोड़ दी है — मोदी हैं तो मुमकिन है।”
डबल इंजन सरकार ने समाप्त किया गुंडाराज और भ्रष्टाचार…
श्री मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिहार में गुंडाराज और भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया है। उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “संवैधानिक संस्थानों का गला घोंटने वालों को बिहार की जनता ने नकार दिया है और उन्हें घुटनों पर ला दिया है।”
महिला सशक्तिकरण और विकास पर जोर…
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर सूक्ष्म से लेकर उच्च स्तर तक कार्य कर रही है।
“लक्ष्मी जी कमल पर बैठकर आती हैं, इसलिए जब कमल खिलेगा, तो खुशियां आएंगी। गोरियाकोठी की जनता का जोश बता रहा है कि इस बार फिर कमल ही खिलेगा।”
सभा के अंत में श्री मौर्य ने कहा —
“हमारा लक्ष्य है — विकसित बिहार, सशक्त भारत। मिलकर विकास, ईमानदारी और राष्ट्रवाद के प्रतीक कमल के फूल पर बटन दबाइए। गरीब की मुस्कान, किसान की खुशहाली और देश की समृद्धि का रास्ता बनाइए।”
उन्होंने अपने संबोधन का समापन “जय बिहार, जय श्री राम” के उद्घोष से किया।
सीवान और वारसलीगंज में भी किया जनसंपर्क…
गोरियाकोठी में कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सीवान और वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन सभा में भी भाग लिया और एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया।




