Reported by : निखिल रस्तोगी
अलीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को अलीगढ़ की दीप्ति गुप्ता अपने हुनर, लगन और भारतीयता के साथ नई पहचान दे रही हैं। भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक लिए उनके बनाए स्वदेशी उत्पाद आज देश ही नहीं, विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहे हैं।
त्योहारों से लेकर घर की सजावट तक —
दीप्ति गुप्ता का ब्रांड ‘नारायणी क्रिएशन’ हर मौके को भारतीय रंग में रंग देता है। दीये, बंदरवाल, लड़ियाँ, रंगोली और सजावटी सामान इतने आकर्षक होते हैं कि मेलों और प्रदर्शनियों में लोग इन्हें देखते ही खरीद लेते हैं। कई ग्राहक तो आगे के लिए ऑर्डर देकर जाते हैं।
दीप्ति कहती हैं — “हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने की जो मुहिम शुरू की है, वही हमारे काम की प्रेरणा है। हम हर डिजाइन में भारतीयता का अहसास बनाए रखते हैं।”
कैसे बना ‘नारायणी क्रिएशन’ ब्रांड….
दीप्ति बताती हैं कि यह सफर आसान नहीं था। शुरुआत में उन्होंने घर से ही छोटे स्तर पर काम शुरू किया, लेकिन धीरे-धीरे लोगों को उनके डिज़ाइन पसंद आने लगे और काम ने रफ्तार पकड़ी।
इस प्रयास को एक दशक से ज्यादा हो गया l
उन्होंने बताया — मेरे पति, बिटिया,बेटा बहु, भाई-बहनों और मेरे ससुराल व मायके — दोनों परिवारों का पूरा सहयोग मिला। उनकी मदद और प्रेरणा से ही ‘नारायणी क्रिएशन’ आज अपनी पहचान बना सका है।
हमारी USP – यूनिक डिजाइन, क्वालिटी और रीज़नेबल प्राइस…
दीप्ति गर्व से कहती हैं —
हमारी USP है यूनिक डिजाइन के साथ क्वालिटी से कोई समझौता नहीं। हमारे हर प्रोडक्ट में बेहतरीन मटेरियल का इस्तेमाल होता है और हमारे दाम भी बहुत रीज़नेबल रहते हैं। इसी वजह से हमारे ग्राहक दोबारा हमसे खरीदारी करना पसंद करते हैं।
हर साल नए डिजाइन और नए प्रोडक्ट्स के साथ दीप्ति अपनी कला में नयापन लाती हैं। उनका पूरा ध्यान इस बात पर रहता है कि हर उत्पाद पूरी तरह स्वदेशी हो और भारतीय संस्कृति की झलक लिए हो।
सामाजिक सरोकार और प्रेरणा…
दीप्ति न केवल अपने ब्रांड को आगे बढ़ा रही हैं, बल्कि अपने साथ काम करने वाले कारीगरों और सहयोगियों का भी ध्यान रखती हैं। वह सुनिश्चित करती हैं कि सभी अपने परिवार के साथ त्यौहार मना सकें। साथ ही, हर त्योहार पर जरूरतमंदों तक खुशियां पहुंचाने के लिए सजावटी समान और उपहार के पैकेट भी भिजवाती हैं।
पीएम मोदी एवं सीएम योगी को भेजी राखी…
दीप्ति गुप्ता ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से अपने हाथों से बनी स्वदेशी राखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज रही हैं।
उनकी यह पहल न केवल ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को सशक्त करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि देश की महिलाएं ‘लोकल टू ग्लोबल’ विज़न की असली प्रेरणा हैं।




