पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान: नीरज पांडे ‘दिल्ली गौरव सम्मान’ से सम्मानित

SHARE:

पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के कर चुके हैं इंटरव्यू

Reported by:- निखिल रस्तोगी 

नई दिल्ली। 9 अगस्त , प्रधानमंत्री संग्रहालय में संस्कृति युवा संस्थान द्वारा आयोजित भव्य ‘ दिल्ली गौरव सम्मान समारोह’ में देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार एवं जी न्यूज के पॉलिटिकल एडिटर नीरज पांडे को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘दिल्ली गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

समारोह में नीरज पांडे सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 31 विशिष्ट एवं प्रतिष्ठित प्रतिभाओं को ‘दिल्ली गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। बता दे कि नीरज पांडे देश के जाने-माने राजनीतिक पत्रकारों में शुमार हैं। अपने लंबे पत्रकारिता करियर में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के महत्वपूर्ण इंटरव्यू किए हैं। राजनीतिक घटनाक्रमों पर उनकी गहरी पकड़ और विषयों की सटीक समझ उनकी पत्रकारिता को अलग पहचान देती है।

ब्रेकिंग न्यूज़ का मामला हो तो भी नीरज पांडे की ग्राउंड पर अच्छी पकड़ रखते है। हरियाणा में सरकार बीजेपी की बनेगी, यह भी आकलन सबसे पहले दिया और दिल्ली की सीएम का नाम भी सबसे पहले दर्शकों को बताया था।

पीएमओ और संसद से जुड़ी खबरो की लगातार कवरेज के जरिए नीरज पांडे अपने दर्शकों तक देश की राजनीति और सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों की जानकारी पहुंचाते हैं। सत्ता के गलियारों से लेकर संसद तक की गतिविधियों पर उनकी पैनी नजर रहती है। मृदु स्वभाव, सहज व्यक्तित्व और पैनी लेखनी के लिए पहचाने जाने वाले नीरज पांडे अपनी पत्रकारिता से सहकर्मियों और दर्शकों के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ते हैं। राजनीतिक विषयों को सरल, तथ्यपरक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की उनकी शैली को व्यापक सराहना मिलती रही है।

समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल रहे। कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पूर्व में एबीपी न्यूज, भारत समाचार, ईटीवी न्यूज चैनल में भी काम कर चुके हैl‘दिल्ली गौरव सम्मान’ से सम्मानित किए जाने पर पत्रकारिता जगत के सहयोगियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने नीरज पांडे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment