ज्वालामुखी विस्फोट के चलते दिल्ली से बाली जा रही फ्लाइट वापस लौटी, सभी यात्री सुरक्षित

SHARE:

नई दिल्ली: इंडोनेशिया के बाली में ज्वालामुखी विस्फोट की सूचना के बाद दिल्ली से बाली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2145 को एहतियातन वापस दिल्ली लौटने का निर्देश दिया गया। फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, बाली के पास स्थित सक्रिय ज्वालामुखी से निकले धुएं और राख के कारण उड़ान संचालन में खतरा देखा गया, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई अन्य फ्लाइटें भी रद्द कर दी गई हैं।
फ्लाइट के रद्द होने से यात्री असमंजस में हैं, हालांकि एयरलाइन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था और रिफंड को लेकर जानकारी दी जा रही है। बाली एयरस्पेस की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और हालात सामान्य होने पर उड़ानें दोबारा शुरू की जाएंगी।

Leave a Comment