मौलाना पर नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप

SHARE:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना पर आरोप है कि उसने मासूम छात्रों के साथ अश्लील हरकतें कीं। आरोप है कि मौलाना बच्चों को निर्वस्त्र कर आपत्तिजनक हरकतें करता था और फिर धमकी देता था कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। यह दिल दहला देने वाली घटना मुरादाबाद के एक स्थानीय मदरसे की है। पीड़ित बच्चों में से एक ने साहस जुटाकर अपने पिता को फोन कर पूरी कहानी बताई। फोन पर बच्चे ने रोते हुए कहा – “अब्बू, मुझे बचा लो… मौलाना बहुत गलत करता है।” वही पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी मौलाना फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। कई संगठनों ने मदरसे के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।

यह घटना एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर करती है कि धार्मिक शिक्षण संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कितनी सतर्कता बरती जा रही है। बच्चों की हिम्मत और समय पर दी गई जानकारी ने एक बड़ा अपराध उजागर कर दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है।

Leave a Comment