मुख्यमंत्री धामी खेत में उतरे, किसानों के साथ किया श्रम

SHARE:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में धान की रोपाई कर खेत में उतरकर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाया। परंपरागत तरीके से धान की रोपाई करते हुए उन्होंने खेती की अहमियत और किसानों के परिश्रम की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता हमारे समाज की रीढ़ हैं, और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का भरोसा दिलाया और कृषि से जुड़े विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

खटीमा में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान शामिल हुए। मुख्यमंत्री के इस व्यवहारिक अंदाज़ को देखकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान सीएम धामी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। “हमारे किसान जितनी मेहनत करते हैं, वो देश की खाद्य सुरक्षा का आधार हैं। मैं आज उनका श्रम अनुभव कर सका, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।” — सीएम पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का यह कदम न केवल किसानों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल भी है।

Leave a Comment