India-UK FTA को लेकर तैयारियां तेज, दिल्ली-UP के छोटे शहरों को मिलेगा बड़ा फायदा

SHARE:

भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस डील से न सिर्फ बड़े शहर, बल्कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों के छोटे शहरों और कस्बों को भी बड़ा फायदा होने की उम्मीद है।

भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से अब देश के मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट सेक्टर को नई ताकत मिलने जा रही है। इस डील से विशेष रूप से यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के छोटे शहरों में मौजूद टेक्सटाइल, जूता, चमड़ा और हैंडलूम जैसे उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सीधी पहुंच मिलेगी।

सरकार के मुताबिक, इस समझौते से भारत को ब्रिटिश बाजार में टैरिफ फ्री एंट्री मिलेगी, जिससे उत्पादों की लागत कम होगी और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। वहीं, ब्रिटेन को भी भारतीय बाजार में निवेश और व्यापार के नए अवसर मिलेंगे।

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह FTA भारत के MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। खासकर मुरादाबाद के पीतल उद्योग, कानपुर का चमड़ा और भागलपुर का सिल्क अब सीधे यूरोपियन बाजार में अपनी पहचान बना सकेंगे।

Leave a Comment