रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से दो युवकों की जान गई

SHARE:

रायबरेली में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। घर लौट रहे तीन बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। तीनों युवक किसी काम से लौट रहे थे, तभी लालगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment