प्रधानमंत्री मोदी बोले – दलाई लामा का जीवन प्रेम और शांति का संदेश देता है

SHARE:

90 साल के हुए तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा… इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने दलाई लामा को प्यार, करुणा और धैर्य का प्रतीक बताया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा आज 90 साल के हो गए। इस अवसर पर देश-विदेश से शुभकामनाएं आ रही हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई दी। अपने संदेश में पीएम मोदी ने लिखा—

‘मैं 1.4 अरब भारतीयों की ओर से परम पावन दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। वह प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के प्रतीक हैं। उनका जीवन और संदेश पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है।’

धर्मशाला में दलाई लामा के जन्मदिन पर खास समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अनुयायी, बौद्ध भिक्षु और विदेशी मेहमान शामिल हुए। यहां पारंपरिक नृत्य, प्रार्थनाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं।बता दें कि दलाई लामा का जन्म 6 जुलाई 1935 को तिब्बत के अमदो क्षेत्र में हुआ था। चीन के तिब्बत पर कब्जे के बाद वह 1959 में भारत आए और तब से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं। भारत ने उन्हें शरण दी और तभी से वह यहीं से तिब्बती समुदाय का नेतृत्व कर रहे हैं।प्रधानमंत्री मोदी की ओर से आई यह शुभकामना न सिर्फ व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि भारत और तिब्बत के सांस्कृतिक रिश्तों का भी प्रतीक है।

Leave a Comment