15वें इंडियन हाउसवेयर शो 2025 में दिखा हाउसवेयर इंडस्ट्री का जलवा, पीतल के बर्तन और चेसबोर्ड बने आकर्षण का केंद्र।

SHARE:

नई दिल्ली, 13 जुलाई 2025

नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के हॉल नंबर 8 से 11 में आयोजित 15वें इंडियन हाउसवेयर शो 2025 में आज संडे को लोगों की काफी भीड़ देखने को मिला l देश भर से आए स्टील उद्योग से जुड़े व्यापारी एवं विजिटर को इस शो ने जमकर लुभाया l इस तीन दिवसीय शो में स्टील, पीतल और अन्य धातुओं से बने समान की प्रदर्शनी की जा रही है। जिसमें बर्तनों की अत्याधुनिक कलाकृति की वृहत्त श्रृंखला उपलब्ध है। इस शो का आयोजन स्टील मार्केट इन्फो द्वारा किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय बी2बी प्रदर्शनी 12 जुलाई से 14 जुलाई तक चल रही है, जिसमें भारत और विदेशों से 130 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं।

इंडियन हाउसवेयर शो में पीतल के बर्तन, बर्तन गिफ्ट सेट, राधा कृष्ण की आकर्षक मूर्ति आकर्षक पानी की टंकी और चेसबोर्ड आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं l प्रदर्शनी के दूसरे दिन रविवार को स्टील मार्केट इन्फो द्वारा आयोजित इस शो के हॉल में भारी भीड़ देखी गई। लोगों ने खास तौर पर पीतल के बर्तनों और आकर्षक डिज़ाइन वाले पीतल के चेसबोर्ड में काफी रुचि दिखाई।
एक ग्राहक, श्रीमती अंजू वर्मा ने कहा, “मुझे यहाँ पीतल के राधा कृष्ण की मूर्ति पर परंपरागत कढ़ाई एवं नक्काशी दिखी वे काफी मनमोहक है इसके अलावा पीतल का तवा न केवल सुंदर हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहतर हैं। अब हम आधुनिक और पारंपरिक का संगम एक ही जगह देख पा रहे हैं।”
वहीं एक अन्य ग्राहक, श्री विनोद शर्मा का कहना था, “मैं तो केवल देखने आया था, लेकिन जब पीतल का शतरंज बोर्ड देखा तो खुद को रोक नहीं पाया। इतनी सुंदर कारीगरी बहुत कम देखने को मिलती है।”

प्रदर्शनी में भाग लेने वाले ब्रांड्स जैसे जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (मुख्य सहायक), बलसारा, अंबिका, मिल्टन, प्रेस्टीज, टीटीके, सिग्नेरवेयर और सौरभ के स्टॉल पर खुब भीड़ देखी गई , इन्होंने अपने नवीनतम और अत्याधुनिक उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। इन उत्पादों में बर्तन, होम और किचन एप्लायंसेज़, गिफ्ट आइटम्स, मशीनरी और संबंधित एसेसरीज़ शामिल हैं। भारत सरकार की पीएमएस योजना के अंतर्गत एमएसएमई मंत्रालय द्वारा इस शो को सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

आयोजक आर. एल. चौधरी का कहना है कि “हाउसवेयर उत्पाद यहाँ आए लोगों को काफ़ी पसंद आ रहे हैं। खासकर पारंपरिक और हस्तनिर्मित वस्तुओं की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा है। हमारी कोशिश है कि इस मंच से भारतीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिले।”
गौरतलब है कि आर. एल. चौधरी एक पूर्व सैनिक हैं और स्टील मार्केट इन्फो के प्रधान संपादक भी हैं। उन्होंने बताया कि यह शो 2010 से भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जा रहा है और अब तक 66 शहरों से 622 प्रदर्शक और 20,000 से अधिक व्यापारी इसमें भाग ले चुके हैं। विदेशों से भी अब तक 8 देशों के 98 प्रदर्शक और 61 देशों के 330 व्यापारी भागीदारी कर चुके हैं।

चौधरी ने आगे बताया कि “स्टील मार्केट इन्फो” देश की पहली और एकमात्र त्रैमासिक पत्रिका है, जो स्टेनलेस स्टील हाउसवेयर उद्योग को समर्पित है और पिछले 25 वर्षों से लगातार निर्माताओं और व्यापारियों को जोड़ने का कार्य कर रही है। यह पत्रिका भारत के 1073 शहरों में पढ़ी जाती है और इसके 150 देशों में भी पाठक हैं। इसके अंतरराष्ट्रीय विशेषांक को विश्व के 10 प्रमुख व्यापार मेलों में वितरित किया जाता है, जिससे भारतीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलती है।

इस आयोजन को बर्तन व्यापार संघ दिल्ली, वज़ीरपुर बर्तन निर्माता संघ और डिप्टीगंज स्टेनलेस स्टील यूटेंसिल्स ट्रेडर्स एसोसिएशन जैसे संगठनों का भी पूरा सहयोग प्राप्त है, जिससे यह शो और भी प्रभावशाली और भव्य बन गया है।

Leave a Comment