मणिपुर में पीएम मोदी का दौरा, 13 सितंबर को चुराचांदपुर और कंगला में करेंगे कार्यक्रम

SHARE:

इंफाल/चुराचांदपुर:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर, शनिवार को मणिपुर पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर पूरे राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज है। 

सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे अलर्ट पर हैं।

चुराचांदपुर में विस्थापितों से मुलाकात

पीएम मोदी सुबह करीब 11:30 बजे चुराचांदपुर पहुंचेंगे। यहां वे सबसे पहले जिले के आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (IDPs) से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शांति ग्राउंड में विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

इम्फाल के कंगला में परियोजनाओं का उद्घाटन

दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री कंगला पहुंचेंगे। यहां वे IDPs से मिलेंगे और मणिपुर के भीतर और बाहर से संबंधित विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे स्थानीय जनता को भी संबोधित करेंगे।

8,500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

प्रेस स्टेटमेंट में बताया गया है कि पीएम मोदी 7,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 1,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

विकास से शांति बहाली की कोशिश

राज्यपाल पहले ही मुख्यसचिव, डीजीपी के साथ पीएम दौरे को लेकर कई राउंड की बैठक कर चुके हैं।
भाजपा अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और सारे विधायक भी बैठक में तैयारियों को लेकर शामिल रहे। सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा मणिपुर में विकास और शांति बहाली के लिए उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Reported by :- निखिल रस्तोगी

Leave a Comment