सेखों के सम्मान में देशभर में भारतीय वायुसेना मैराथन, देशभक्ति और जोश से भरा माहौल, फिल्मी सितारें भी हुए शामिल

SHARE:

नई दिल्ली, 2 नवंबर: परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की वीरता और बलिदान को नमन करने के लिए आज राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में “सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन” का भव्य आयोजन किया गया। यह दिल्ली समेत देश में कई शहरों में इसका भव्य आयोजन हुआ l

आयोजित कार्यकम में इस राष्ट्रीय स्तरीय मैराथन की शुरुआत एयरफोर्स चीफ मार्शल ए पी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ को रवाना किया। एयरफोर्स प्रमुख स्वयं मैराथन में शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।  एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा, “परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस मैराथन दौड़ का समर्थन करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। वह हमारे आदर्श हैं और हम हर साल इस मैराथन का आयोजन करेंगे।” “लोगों का जोश और ऊर्जा देखने लायक है। यह आयोजन देशभक्ति और फिटनेस दोनों का शानदार संगम है। इसे सफल बनाने वाले के लिए भी सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया l

इस ऐतिहासिक अवसर पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने भी उपस्थिति दर्ज की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मैराथन में पूरे भारत से 31 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से दिल्ली में 12 हजार प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। लोगों के जोश को दोगुना करने के लिए बॉलीवुड सितारे अर्चना पूरन सिंह, हुमा कुरैशी, सैफाली शाह और सुनील ग्रोवर भी कार्यक्रम में पहुंचे और मैराथन को झंडी दिखाई। इन कलाकारों ने कहा कि इस आयोजन का हिस्सा बनकर वे बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और यह वाकई प्रेरणादायक अनुभव रहा। अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने कहा, “भारतीय वायुसेना हमारे देश का गौरव है। हमने प्रतिभागियों को प्रेरित नहीं किया है, उन्होंने हमें प्रेरित किया है।”

भारतीय वायु सेना के इतिहास में यह पहला अवसर है जब इतने बड़े स्तर पर मैराथन का आयोजन किया गया। वायुसेना अधिकारियों ने बताया कि “सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन” अब हर साल आयोजित की जाएगी, ताकि युवाओं में देशभक्ति, फिटनेस और अनुशासन की भावना को और प्रोत्साहन मिले।

Reported by:- निखिल रस्तोगी

Leave a Comment